Monday, 18 October 2010

भद्रजन हर कहीं गंदगी और कचरा फैलाने में मशगूल

मैंने कई बार पाया कि हम भारतीय भद्रजन हर कहीं गंदगी और कचरा फैलाने में मशगूल हैं, यह अहसास पिछले दिनों और अधिक पुख्ता हो गया जब बौद्ध (गया) मंदिर में मैंने देखा वहां एक सज्जन हाथ से झाडू लगा रहे थे और दूसरे हाथ से प्रसाद बांट रहे थे। कुछ लोग थूकने में व्यस्त थे। इन सबके बीच राष्ट्रीय समुदाय के पर्यटक अचंभित होकर देख रहे थे कि इस समाज में बुद्ध कहां से आए होंगे या शायद इस समाज के लिए ही बुद्ध का जन्म हुआ हो। नमो: बुद्धाय

1 comment:

  1. ब्लॉग से सरसरी तौर पर गुजरा हूं। स्थितियों पर तत्काल टिप्पणी देने की आपकी शैली दिलचस्प है। इन्हें थोड़ा विस्तारित करें तो बेहतर। शुभकामनाएं।

    ReplyDelete